Noida News: बकलावा और प्रीमियम मिठाइयों की बढ़ी मांग
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिवाली पर मिठाइयों की नई किस्में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। पारंपरिक लड्डू, पेड़े और काजू कतली के बीच विदेशी मिठाइयों ने भी जगह बनाई है। इनमें तुर्की की पारंपरिक मिठाई बकलावा खास पसंद बन रही है। अपने अलग स्वाद और बनावट के कारण यह लोगों का ध्यान खींच रही है। मिठाइयों के साथ ड्राईफ्रूट्स और आकर्षक उपहार पैक की भी मांग है।बकलावा की कीमत करीब 2399 रुपये है। बाइट्स मिठाई की कीमत 3379 रुपये रखी गई है। इन प्रीमियम मिठाइयों की खास पैकिंग और अलग स्वाद इन्हें सामान्य मिठाइयों से अलग बनाते हैं। बकलावा कई पतली परतों, मेवों और मिठास से तैयार की जाती है। ड्राईफ्रूट्स के आकर्षक डिब्बे, चॉकलेट पैक और अलग-अलग तरह के उपहार पैक सजाए गए हैं। लोग इन्हें परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को देने के लिए खरीद रहे हैं। दिवाली पर उपहार देने का अंदाज भी बदल रहा है। अब लोग पारंपरिक मिठाइयों के साथ नए स्वाद और आकर्षक पैकिंग को भी महत्व दे रहे हैं।
#IncreasedDemandForBaklavaAndPremiumSweets #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 16:24 IST
Noida News: बकलावा और प्रीमियम मिठाइयों की बढ़ी मांग #IncreasedDemandForBaklavaAndPremiumSweets #VaranasiLiveNews
