Rudraprayag News: केदारनाथ में टोकन से ही श्रद्धालुओं को कराएं दर्शन

फोटोगढ़वाल आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने धाम में व्यवस्थाओं का लिया जायजाकूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाने के दिए निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीकेदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुगम बनाने के लिए आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त व आईजी ने बाबा केदार के दर्शन के लिए लागू टोकन व्यवस्था की समीक्षा की और निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से ही दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की उपलब्धता व पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती हो। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने एवं धाम क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण फिसलन वाले स्थानों पर नियमित रूप से बर्फ हटाने, हेलिपैड पर यात्रियों की सुविधा के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थपुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर व बीकेटीसी के सदस्य डाॅ, विनीत पोस्ती व तीर्थपुरोहित उपस्थित रहे।

#InKedarnath #DevoteesShouldBeAllowedToHaveDarshanOnlyWithTokens. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: केदारनाथ में टोकन से ही श्रद्धालुओं को कराएं दर्शन #InKedarnath #DevoteesShouldBeAllowedToHaveDarshanOnlyWithTokens. #VaranasiLiveNews