Sonipat News: प्रभाव...नेशनल हाई-वे पर बंद होंगे अवैध कट, फिर से लगाए स्प्रिंग पोस्ट
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अवैध कटों और टूटी सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों के खतरे को लेकर उठाई गई आवाज रंग लाई है। इस समस्या को अमर उजाला ने 8 और 16 जून को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिला प्रशासन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उपायुक्त नेहा सिंह ने एनएच-44 पर बने सभी अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। फ्लाईओवरों के समीप क्षतिग्रस्त किए गए स्प्रिंग पोस्ट दोबारा लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के सबसे व्यस्त एनएच-44 पर कुंडली से गन्नौर तक प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर इस पर अवैध कट वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बने हुए थे। इनके जरिए वाहन चालक अचानक यू-टर्न लेने या गलत दिशा में प्रवेश करने लगे थे जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही थी। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भी इन कटों को बंद करने की मांग उठाई थी।फ्लाईओवरों के पास फिर मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्थाएनएचएआई अधिकारी के अनुसार हाई-वे पर कई फ्लाई ओवरों और संपर्क मार्गों के पास लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट वाहन चालकों ने तोड़ दिए गए थे। इसके चलते वाहन चालक नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से आवागमन करने लगे थे। अब ऐसे सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर दोबारा स्प्रिंग पोस्ट लगाए जा रहे हैं ताकि वाहन केवल निर्धारित मार्गों से ही आवाजाही करें। सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताहाल ही में सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में उपायुक्त नेहा सिंह ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध कट स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अवैध कटों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा और आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा अवरोधक भी लगाए जाएंगे।हादसों में आएगी कमी, यातायात होगा सुरक्षितयातायात विशेषज्ञ संदीप बत्रा का मानना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कट दुर्घटनाओं के सबसे बड़े कारणों में शामिल हैं। तेज रफ्तार यातायात के बीच अचानक प्रवेश करने वाले वाहन न केवल स्वयं बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे में प्रशासन और एनएचएआई की यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उम्मीद है कि कुंडली से गन्नौर तक शुरू हुई इस कार्रवाई से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और हाईवे पर यातायात अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा।हाई-वे पर सुरक्षा को लेकर सभी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन संग मिलकर अवैध कट बंद कराने के साथ ही टूटे स्प्रिंग पोस्ट दोबारा लगाए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि वह नियमों के अनुसार वाहन चलाएं। स्प्रिंग पोस्ट के ऊपर से वाहन गुजरता मिला तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - प्रांजल मिश्रा, प्रोजेक्ट इंजीनियर, एनएचएआई फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास नेशनल हाईवे पर लगाए गए स्प्रिंग पोस्ट। संवाद
#Impact...IllegalCutsOnTheNationalHighwayToBeClosed;SpringPostsRe-installed. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 20:11 IST
Sonipat News: प्रभाव...नेशनल हाई-वे पर बंद होंगे अवैध कट, फिर से लगाए स्प्रिंग पोस्ट #Impact...IllegalCutsOnTheNationalHighwayToBeClosed;SpringPostsRe-installed. #VaranasiLiveNews
