डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते खतरे: साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल, गोल्डन आवर में पैसा बचने की संभावना ज्यादा

अगर आपको पता चल गया कि आपके साथ साइबर ठगी हो गई है तो जितना जल्द हो सके 1930 पर कॉल करें। ठगी का आधा घंटा गोल्डन आवर माना जाता है। इसमें पुलिस के पास बैंक व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर पैसा बचाने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। ये बातें मंगलवार को एसएसपी साइबर क्राइम रमनीश गुप्ता ने मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में साइबर क्राइम पर आयोजित कार्यशाला में कहीं। एसएसपी साइबर क्राइम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में साइबर क्राइम का खतरा बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने 2022 में जम्मू में साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर फॉर एक्सीलेंस शुरू किया। इसमें 20 लाख से अधिक की साइबर धोखाधड़ी होने पर जांच होती है। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग सबकुछ जानते हुए भी झूठे प्रलोभन में आ जाते हैं। आधुनिकता के साथ-साथ जालसाजों ने भी ठगी करने का तरीका बदला है। अब ओटीपी पूछकर साइबर अपराध करने वाला समय नहीं रहा है। अब डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्लेवरी, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फेक लोन एप और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को शिकार बनाया जा रहा हैं। लोगों से सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की। सोशल नेटवर्किंग साइट्स और ईमेल के पासवर्ड नियमित रूप से बदलने के लिए कहा। किसी भी अनजान या लालच देने वाले लिंक पर क्लिक न करें। व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को नहीं उठाएं। देश में 2025 में 20 हजार करोड़ रुपये की ठगी हुई है। साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता ही साइबर अपराधियों की हार है। इस दौरान इंस्पेक्टर कुनाल सिंह जम्वाल ने साइबर हाइजीन, डीएसपी मोनिका ठाकुर ने ऑनलाइन गेमिंग और पीएसआई प्रणव डोगरा ने साइबर अपराध होने पर पुलिस को सूचना कैसे दें, इसके बारे में बताया।

#CityStates #Jammu #CyberCrime #JammuAndKashmirCyberFraud #DigitalArrest #CyberSlavery #InvestmentFraud #FakeLoanApp #OnlineGamingFraud #SspCyberCrime #GoldenHour #1930Call #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 13:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते खतरे: साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल, गोल्डन आवर में पैसा बचने की संभावना ज्यादा #CityStates #Jammu #CyberCrime #JammuAndKashmirCyberFraud #DigitalArrest #CyberSlavery #InvestmentFraud #FakeLoanApp #OnlineGamingFraud #SspCyberCrime #GoldenHour #1930Call #VaranasiLiveNews