Hamirpur (Himachal) News: चरोटी चोरी मामले में दो आरोपियों की पहचान

हमीरपुर। सदर थाना के तहत मौंहि गांव में चरोटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की है। पुलिस ने उनके संभावित जगह पर दबिश दी लेकिन वह मौके से भाग गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों की चोरी के अन्य मामलों में संलिप्तता की आशंका है। शनिवार को गांव मोही के सुरेश चंद्र ने पुलिस थाना में चरोटी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।सुरेश ने अपने स्टोर में कुल सात चरोटियां रखी हुई थीं। कुछ दिन पहले वह अपने पोते के इलाज के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके स्टोर को निशाना बनाया। चोर ने स्टोर के दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां रखीं चरोटियों में से एक चरोटी चोरी कर ली।जब सुरेश कुमार चंडीगढ़ से वापस लौटे और स्टोर की जांच की, तो उन्होंने दरवाजे को टूटा हुआ पाया। अंदर सामान देखने पर एक चरोटी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: चरोटी चोरी मामले में दो आरोपियों की पहचान #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews