तबादले से नहीं डरता, पहले कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करे सरकार : मान सिंह

धर्मशाला। एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार चाहे तो हर दिन मेरा तबादला कर दे, मैं तबादलों से डरने वाला नहीं हूं। लेकिन ट्रांसफर करने से पहले एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए और उनके हक का पैसा जारी किया जाए।मंगलवार को धर्मशाला बस अड्डा परिसर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान मान सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों और उनकी मांगों के लिए आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार तबादलों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, जो कि पूरी तरह से अनुचित है। सरकार को डराने की राजनीति छोड़कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित देनदारियों और भुगतानों के निपटारे के लिए 10 जुलाई तक का समय मांगा है। यूनियन पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखती है, इसलिए सरकार द्वारा मांगी गई इस समयसीमा के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। यदि 10 जुलाई तक कर्मचारियों के हक का भुगतान नहीं किया गया तो यूनियन खामोश नहीं बैठेगी। इसके तुरंत बाद आगामी रणनीति तय कर दी जाएगी और कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।मान सिंह ने कहा कि सरकार ने वर्दी उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन हकीकत यह है कि चालक-परिचालकों को अब तक वर्दी नहीं मिली है। वर्तमान परिस्थितियों में इसके समय पर मिलने की उम्मीद भी बेहद कम है। कर्मचारी लंबे समय से अपनी आर्थिक और प्रशासनिक मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष सहित भारी संख्या में चालक और परिचालक उपस्थित रहे। धर्मशाला बस स्टैंड में एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर को स्वागत क

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 17:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




तबादले से नहीं डरता, पहले कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करे सरकार : मान सिंह #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews