Sant Kabir Nagar News: एसपी से मिले हियुवा कार्यकर्ता, मौलाना पर कार्रवाई की मांग
संतकबीरनगर। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिनंदन तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसपी संदीप कुमार मीना से मिले। इसमें यूपी के सीएम की मां पर बिहार के एक मौलाना के जरिये की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। अभिनंदन तिवारी ने कहा कि बिहार का एक मौलाना अब्दुल सलीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करके हिंदू समाज को आहत किया है, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक व अराजक तत्वों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करके गिरफ्तारी किया जाए।इस दौरान पूर्व सभासद टीएन गुप्त, धीरज पांडेय, अनूप चौहान, राहुल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 23:17 IST
Sant Kabir Nagar News: एसपी से मिले हियुवा कार्यकर्ता, मौलाना पर कार्रवाई की मांग #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
