लेखा परीक्षा विभाग की रिपोर्ट: इंदिरा गांधी खेल परिसर के मैट खरीद में गड़बड़ी, 7.78 लाख खर्चने पर उठे सवाल
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में 7.78 लाख रुपये से खरीदे दो बैडमिंटन कोर्ट मैट की खरीद में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। तीन कंपनियों ने बोली लगाई। इस बीच दो को अयोग्य करार दिया। इसके बाद एक कंपनी को खरीद का काम दिया गया। इसके बाद खेल परिसर में मैट लगा नहीं मिला। इसके अलावा गुणवत्ता जांच का रिकॉर्ड भी गायब पाया गया और कीमत के औचित्य का भी प्रमाण नहीं मिला। राज्य लेखा परीक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता के निर्धारित मानकों की अनदेखी की ओर इशारा किया है। यह ऑडिट एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2025 के रिकॉर्ड पर हुआ। इस रिपोर्ट को संयुक्त निदेशक रविंद्र कंवर के नेतृत्व वाली टीम ने तैयार किया है। रिपोर्ट हालही में विशेष सचिव के अलावा युवा सेवाएं और खेल विभाग को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IndiraGandhiSportsComplex #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 22:18 IST
लेखा परीक्षा विभाग की रिपोर्ट: इंदिरा गांधी खेल परिसर के मैट खरीद में गड़बड़ी, 7.78 लाख खर्चने पर उठे सवाल #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #IndiraGandhiSportsComplex #VaranasiLiveNews
