AQI: जहरीली हवा में बाहर जाने की जरूरत नहीं! जानिए घर पर कार्डियो एक्सरसाइज कैसे करें?

Indoor Cardio Workout: सर्दियों में बढ़ता वायु प्रदूषण और खराब AQI (Air Quality Index) लोगों की सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई इलाकों में प्रदूषण बढ़ने पर सुबह की सैर, जॉगिंग और पार्क में एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि जब बाहर की हवा जहरीली हो, तो फिटनेस को कैसे बनाए रखें फिट रहने के लिए हर दिन पार्क या जिम जाना जरूरी नहीं है। आप घर के अंदर भी कार्डियो एक्सरसाइज करके अपनी फिटनेस और शारीरिक सक्रियता बनाए रख सकते हैं। इसके लिए आपको महंगे उपकरणों या बड़े जिम की जरूरत नहीं होती। घर का एक छोटा-सा हिस्सा और रोजाना 20 से 30 मिनट का समय काफी हो सकता है। हालांकि, प्रदूषण के दिनों में कार्डियो करते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना भी बेहद जरूरी है। घर के अंदर की हवा भी अगर प्रदूषित है, तो तेज एक्सरसाइज करने से सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए वर्कआउट शुरू करने से पहले कमरे की हवा की गुणवत्ता, वेंटिलेशन और अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जानिए प्रदूषण के दिनों में घर पर कौन-सी 7 आसान कार्डियो एक्सरसाइज की जा सकती हैं, इन्हें कितनी देर करना चाहिए और वर्कआउट के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

#YogaAndHealth #National #Aqi #AirPollution #IndoorWorkout #Fitness #Cardio #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AQI: जहरीली हवा में बाहर जाने की जरूरत नहीं! जानिए घर पर कार्डियो एक्सरसाइज कैसे करें? #YogaAndHealth #National #Aqi #AirPollution #IndoorWorkout #Fitness #Cardio #VaranasiLiveNews