Panipat News: इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से होली महोत्सव एक को
पानीपत। इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा एक मार्च को देवी मंदिर में भजन संध्या के साथ होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को वर्किंग कमेटी की बैठक में होली महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पिछले 12 साल से एसोसिएशन द्वारा होली महोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल भी यह धूमधाम से मनाया जाएगा। महासचिव योगेश गोयल ने बताया कि इस बार होली महोत्सव प्राचीन देवी मंदिर में होगा इसमें भजनों का रंग बिखरने के लिए दिल्ली से गायिका रितिक गुप्ता रहेंगी। कार्यक्रम बाहुबली हनुमान की झांकी और फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में महाआरती की जाएगी। इसमें विशेष रूप से 21 थालियां से बड़े ही भव्य तरीके से आरती की जाएगी। आरती के समय मुख्यातिथि समाजसेवी विजय जैन रहेंगे और ज्योत प्रचंड के मुख्यातिथि गर्ग एग्रो फूड प्रोडक्ट्स से समाजसेवी राजेश गर्ग रहेंगे। इस अवसर पर सह सचिव अमित शर्मा, पप्रधान सूरज बत्रा और नरेंद्र गांधी उपस्थित रहे।
#HoliFestivalOn1stByElectricalTradersAssociation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 02:59 IST
Panipat News: इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से होली महोत्सव एक को #HoliFestivalOn1stByElectricalTradersAssociation #VaranasiLiveNews
