फिर फंसा पेच: कमेटी बनाकर होगी एचएलए मैचिंग, तब शुरू होगी हाथ की जांच, GSVM प्रशासन ने कहा- अधूरे हैं दस्तावेज

आईटीबीपी जवान की मां के कटे हाथ की जांच फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अधूरे दस्तावेजों का हवाला दिया है। बताया कि एक जून को डीएम को पत्र लिखकर कमेटी बनाने की मांग की जाएगी। इसके बाद एचएलए मैचिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने फाॅरेंसिक हिस्टोपैथालॉजी कराने का भी सुझाव दिया है। फतेहपुर के खागा निवासी आईटीबीपी जवान की मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ के बाद 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से परिजन उन्हें पारस हॉस्पिटल ले गए थे जहां 17 मई को निर्मला देवी का एक हाथ काट दिया गया। आईटीबीपी जवान ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जांच कराकर न्याय की मांग की। इसके बाद 30 मई को पुलिस ने कटा हाथ हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भेजा।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #UttarPradeshNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 08:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फिर फंसा पेच: कमेटी बनाकर होगी एचएलए मैचिंग, तब शुरू होगी हाथ की जांच, GSVM प्रशासन ने कहा- अधूरे हैं दस्तावेज #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #UttarPradeshNews #UpNews #VaranasiLiveNews