Himachal News: आइस स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप में शिमला का दबदबा, 10 गोल्ड जीते
आइस स्केटिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले ने अपना दबदबा कायम किया है। इस प्रतियोगिता में शिमला ने 10 गोल्ड, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीत कर अपनी जीत का परचम लहराया था। आइस स्केटिंग प्रतियोगिता देहरादून में संपन्न हुई। हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सदस्य सोहन ठाकुर ने बताया कि आइस स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में किया गया। इसमें प्रदेश के 7 जिलों कुल 46 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडीऔर कुल्लू जिले प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें जिला शिमला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण ,6 रजत व 3 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। इसमें सीनियर वर्ग में मोक्ष ने स्वर्ण, जूनियर ए वर्ग में राघव शर्मा ने रजत, जूनियर बी वर्ग में समर्थ ने स्वर्ण, विख्यात कंवर ने कांस्य पदक, जूनियर सी वर्ग में हार्दिक ठाकुर ने स्वर्ण, रेयांश ने कांस्य पदक, जूनियर डी वर्ग में अनिरुद्ध चंदेल ने स्वर्ण, आरव जाग्टा ने रजत पदक, आभास ने कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं इसके अलावा जूनियर ई वर्ग में रुद्र वीर ने स्वर्ण, आरव ने रजत, जूनियर एफ वर्ग में तनिष्क चौहान ने स्वर्ण, शौर्य ने रजत पदक जीता। इसी तरह महिला वर्ग में सीनियर वर्ग में जुवेन ने स्वर्ण, जूनियर ए वर्ग में इप्सिता राणा ने स्वर्ण, जूनियर सी वर्ग में श्रेया शर्मा ने स्वर्ण , वन्या ने रजत प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर डी वर्ग में आराध्या शर्मा ने स्वर्ण, वहीं ई वर्ग में स्वरांजली ने रजत पदक पर जीत दर्ज की है।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaIceSkating #HimachalIceSkatingChampionship #DehradunSports #IceSkatingCompetition #GoldMedals #HimachalPradeshNews #SportsCompetition2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:36 IST
Himachal News: आइस स्केटिंग स्टेट चैंपियनशिप में शिमला का दबदबा, 10 गोल्ड जीते #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShimlaIceSkating #HimachalIceSkatingChampionship #DehradunSports #IceSkatingCompetition #GoldMedals #HimachalPradeshNews #SportsCompetition2026 #VaranasiLiveNews
