बागवानों को भारी नुकसान: मौसम की मार से हिमाचल का सेब सीजन आधा, 1.70 करोड़ पेटी तक सिमटा उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब सीजन आधा ही रह गया है। पिछले वर्ष जहां राज्य में करीब 3.50 करोड़ पेटियों का कुल उत्पादन हुआ था, वहीं इस बार पैदावार करीब 1.70 करोड़ पेटियों में ही सिमटने का अनुमान है। यानी एक साल में सेब की पैदावार में करीब 1.80 करोड़ तक पेटियों की गिरावट आने जा रही है। मौसम की बेरुखी ने सेब बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इसका असर केवल बागवानी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि सेब कारोबार से जुड़े परिवहन, पैकेजिंग, मंडियों और प्रदेश के बाजारों पर भी पड़ा है। कमजोर फसल से शिमला समेत कई क्षेत्रों के कारोबार में 30 से 35 फीसदी तक गिरावट हुई है। यही नहीं, इससे सर्राफा बाजार भी प्रभावित हुआ है।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 22:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बागवानों को भारी नुकसान: मौसम की मार से हिमाचल का सेब सीजन आधा, 1.70 करोड़ पेटी तक सिमटा उत्पादन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews