UP: क्या फिरोजाबाद के तत्कालीन डीएम ने मांगा था आई-फोन, भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप; अदालत में 28 जुलाई को सुनवाई
फिरोजाबाद के पूर्व जिलाधिकारी रमेश रंजन व अन्य पर भ्रष्टाचार, प्रताड़ना और जबरन वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिए गए प्रार्थनापत्र पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मृदुल दुबे की अदालत में सुनवाई हुई। कमिश्नर की तरफ से आख्या प्रस्तुत की गई। विपक्षियों के अधिवक्ता अदालत में हाजिर हुए। अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। ये भी पढ़ें -UP:आंखों की रोशनी होने लगी कम, तो तनाव में आ गया एयरफोर्स का जवान; इसलिए दे दी जान तत्कालीन जिलाधिकारी रमेश रंजन और तत्कालीन तहसीलदार टूंडला राखी शर्मा (निवासी कमलानगर) के बीच विवाद चर्चा में रहा। दोनों का जिले से तबादला हो चुका है। रमेश रंजन वर्तमान में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। राखी शर्मा ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर तत्कालीन जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, ओएसडी शैलेंद्र शर्मा, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र खन्ना, अजीत उपाध्याय और दोजी राम (सभी की तैनाती जिलाधिकारी कार्यालय, फिरोजाबाद) के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की। ये भी पढ़ें -भाजपा नेता की थाने में पिटाई:सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा आरोप है कि तत्कालीन जिलाधिकारी ने विधि विरुद्ध तरीके से धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपने स्टाफ की टीम बनाई थी, जिसमें अन्य आरोपी कर्मचारियों को शामिल किया था। चारों कोई न कोई बहाना बना जनपद की सभी तहसीलों, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, विकास विभाग आदि में नियुक्त अधिकारियों को बिना किसी उचित कारण के नोटिस और वेतन रोकने के आदेश जारी करा देते थे। ये भी पढ़ें -UP:'नरपिशाच पर नरमी बरती तो' कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़ उगाही टीम ने उनसे अवैध धन की मांग की थी। उनके मना करने पर गलत तरीके से आईजीआरएस प्रार्थनापत्र के सही निस्तारण न करने का आरोप लगा अप्रैल 2025 का वेतन रोक दिया था। पूर्व जिलाधिकारी को आईफोन देने पर वेतन जारी करवाने को कहा गया था। ये भी पढ़ें -UP:साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध
#CityStates #Agra #Firozabad #FormerDmRameshRanjan #RakhiSharma #CorruptionAllegations #Iphone #PreventionOfCorruptionAct #Court #Hearing #फिरोजाबाद #पूर्वडीएमरमेशरंजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 09:50 IST
UP: क्या फिरोजाबाद के तत्कालीन डीएम ने मांगा था आई-फोन, भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप; अदालत में 28 जुलाई को सुनवाई #CityStates #Agra #Firozabad #FormerDmRameshRanjan #RakhiSharma #CorruptionAllegations #Iphone #PreventionOfCorruptionAct #Court #Hearing #फिरोजाबाद #पूर्वडीएमरमेशरंजन #VaranasiLiveNews
