Ballia News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, 24 घंटे में 148 मरीज पहुंचे अस्पताल

बलिया। जिले में मौसम का मिजाज बदलने और तापमान में कुछ कमी आने के बावजूद गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। तेज धूप और बादलों के बीच बने उमस भरे माहौल ने बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान गंभीर हालत में पहुंचे 148 मरीजों में से 123 को भर्ती कर उपचार करना पड़ा।मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1326 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं इमरजेंसी वार्ड में सामान्य दिनों की तुलना में उल्टी-दस्त, तेज बुखार, ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, चक्कर और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ गया है और शाम होते-होते अधिकांश बेड भर जा रहे हैं। उमस और मौसम में उतार-चढ़ाव बढ़ा रहा परेशानीस्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप और बादलों के बीच बार-बार बदल रहे मौसम के कारण लोगों में वायरल संक्रमण, एलर्जी और डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। दिन में गर्मी और उमस के साथ रात में तापमान में बदलाव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सामान्य दिनों में जहां करीब 80 मरीज पहुंचते थे, वहीं पिछले दो दिनों से मरीजों की संख्या बढ़कर डेढ़ सौ के आसपास पहुंच गई है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा जा रहा है। सीएचसी-पीएचसी से भी बढ़ रहे रेफरलसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्राथमिक उपचार से राहत नहीं मिलने पर कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जिससे जिला अस्पताल पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसके यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। उन्होंने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने, ताजा भोजन करने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। कारण: तेज धूप, उमस और मौसम में लगातार बदलावडॉक्टरों की सलाह: अधिक पानी पिएं, धूप से बचें और स्वच्छ भोजन करें।

#HealthDeterioratesDueToHeat #148PatientsReachHospitalIn24Hours #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ballia News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, 24 घंटे में 148 मरीज पहुंचे अस्पताल #HealthDeterioratesDueToHeat #148PatientsReachHospitalIn24Hours #VaranasiLiveNews