Kangra News: हस्तशिल्प को गगल हवाई अड्डे पर मिला बाजार

धर्मशाला/गगल। प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उद्योग निदेशालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गगल हवाई अड्डे पर पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत कारीगरों की ओर से तैयार उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए विशेष काउंटर स्थापित किया गया है।उद्योग निदेशालय, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। इस योजना को नाबार्ड की ओर से समर्थित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के समन्वय से ''''अवसर'''' पहल के तहत धरातल पर उतारा गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण व पारंपरिक कारीगरों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधा और सशक्त बाजार उपलब्ध करवाना है।25 से अधिक प्रकार के अनूठे व विशिष्ट हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। इन उत्पादों में हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक व्यवसायों की कला और कारीगरों की रचनात्मकता साफ झलकती है। उद्योग विभाग के अनुसार, इस पहल से कारीगरों को स्थानीय बाजार की सीमाओं से बाहर निकलकर नए और प्रीमियम ग्राहक मिलेंगे जिससे उनकी आजीविका और आय में स्थायी बढ़ोतरी होगी।--------प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी लगेंगे बिक्री काउंटरउद्योग विभाग इस मॉडल को विस्तार देते हुए प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों और प्रतिष्ठित व्यावसायिक केंद्रों पर भी ऐसे प्रदर्शन-सह-बिक्री काउंटर खोलने की योजना पर काम कर रहा है। इसके साथ ही पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को आधुनिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों पर सूचीबद्ध करवाने के लिए भी विभाग विशेष प्रशिक्षण और सहायता प्रदान कर रहा है।

#HandicraftsFindAMarketAtGaggalAirport. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 18, 2026, 00:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: हस्तशिल्प को गगल हवाई अड्डे पर मिला बाजार #HandicraftsFindAMarketAtGaggalAirport. #VaranasiLiveNews