संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द दे सरकार : बहल

संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द दे सरकार : बहलमंडी में पेंशनर फोरम की बैठक, लंबित वित्तीय लाभों पर जताया रोषसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की मासिक बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय लाभों में हो रही देरी पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की।बैठक को संबोधित करते हुए राजेश बहल ने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक 50 हजार रुपये और 20 प्रतिशत ग्रेच्युटी के अलावा कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि संशोधित वेतनमान के अनुसार लीव एनकैशमेंट, बकाया ग्रेच्युटी और एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। मई 2022 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए दो-दो साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल 2026 को शिमला के कुमार हाउस में केंद्रीय कार्यकारिणी की विद्युत बोर्ड के निदेशक (वित्त) के साथ हुई बैठक में 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को लंबित एरियर का भुगतान इसी माह करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद पहले एरियर का संदेश भेजने के बाद दो दिन में बिना एरियर के पेंशन संदेश भेज दिया गया, जो वृद्ध पेंशनरों के साथ अन्याय है।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की करीब 15 प्रतिशत किस्तें लंबित हैं, जबकि सरकार ने केवल तीन प्रतिशत की ही अधिसूचना जारी की है, जबकि चार प्रतिशत देय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द जारी किया जाए। बैठक में डीडी राणा, डीके ठाकुर, सुरेश राणा (उपाध्यक्ष), जितेंद्र वालिया, गजपाल सिंह मंडियाल, हरि सिंह और रमेश ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

#GovernmentShouldSoonGiveArrearsOfRevisedPayScale:Bahl #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द दे सरकार : बहल #GovernmentShouldSoonGiveArrearsOfRevisedPayScale:Bahl #VaranasiLiveNews