लंबित भत्तों का भुगतान शीघ्र करे सरकार : भुट्टो

लठियाणी (ऊना)। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों की शक्तियां और अधिकार सौंपने से पहले पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के लंबित वेतन एवं भत्तों का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने पंचायत प्रतिनिधियों की करीब दस माह की सैलरी और भत्ते अब भी लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह है कि नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते समय केवल घोषणाएं और बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय यह स्पष्ट करें कि पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का दस माह का लंबित वेतन और भत्ते कब जारी किए जाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, सूरम सिंह, राजेंद्र ठाकुर, अभय सिंह राणा, अमन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

#GovernmentShouldExpeditePaymentOfOutstandingAllowances:Bhutto #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लंबित भत्तों का भुगतान शीघ्र करे सरकार : भुट्टो #GovernmentShouldExpeditePaymentOfOutstandingAllowances:Bhutto #VaranasiLiveNews