Delhi NCR News: खुले नाले में गिरकर बच्ची की मौत मामले में सरकार का एक्शन, जेई बर्खास्त
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगामुकुंदपुर हादसे के बाद दिल्ली सरकार का कड़ा रुखअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। राजधानी के भलस्वा डेयरी स्थित मुकुंदपुर इलाके में खुले नाले में गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुबंध पर नियुक्त जेई को बर्खास्त किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अनुबंध पर नियुक्त जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटाया गया। सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई जवाबदेही तय करने की दिशा में पहला कदम है और पूरे मामले की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है।सीएम ने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, खासकर बच्चों की, जो सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खुले नालों, गड्ढों और अन्य खतरनाक स्थानों की तुरंत पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सीधे और कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करना अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि अनिवार्य प्रक्रिया होगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि इलाके में लंबे समय से खुले नालों और खराब व्यवस्था की शिकायत की जा रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। इस हादसे ने एक बार फिर शहरी बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#GovernmentActionInTheCaseOfDeathOfAGirlAfterFallingIntoAnOpenDrain #JEDismissed #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:55 IST
Delhi NCR News: खुले नाले में गिरकर बच्ची की मौत मामले में सरकार का एक्शन, जेई बर्खास्त #GovernmentActionInTheCaseOfDeathOfAGirlAfterFallingIntoAnOpenDrain #JEDismissed #VaranasiLiveNews
