Ghatampur: ऑटो की टक्कर से टहलने निकली महिला की मौत, तीन महिलाएं घायल

घाटमपुर क्षेत्र के रामसारी के पास छांजा मोड़ पर बुधवार की देर शाम टहलने निकली महिलाओं को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं तीन महिलाएं घायल हो गईं। रामसारी निवासी राजकुमारी उर्फ संगीता (50) पत्नी राजेश सिंह गांव की ही साधना सिंह (47) पत्नी भूपेंद्र सिंह, उनकी बेटी दीक्षा (24) व राजेश्वरी (60) पत्नी कल्लू सिंह के साथ देर शाम टहलने निकली थीं। गांव के पास भीतरगांव रोड पर छांजा मोड़ पर पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे राजकुमारी की मौत हो गई, वहीं अन्य तीनों महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

#CityStates #Ghatampur #Kanpur #UttarPradesh #GhatampurNews #UpNews #RoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 21:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghatampur: ऑटो की टक्कर से टहलने निकली महिला की मौत, तीन महिलाएं घायल #CityStates #Ghatampur #Kanpur #UttarPradesh #GhatampurNews #UpNews #RoadAccident #VaranasiLiveNews