Kurukshetra News: गीता निकेतनके विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन विद्यालय के माधव विशाल कक्ष में प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर दिवसीय विद्यालय के कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने लगभग 65 विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने अपनी ऊर्जा, लय और कला से मंच को जीवंत कर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति की प्रभावशाली प्रस्तुति से हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लोकनृत्यों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध झलक प्रस्तुत की और कार्यक्रम को सांस्कृतिक उत्सव का रूप दे दिया।समकालीन विषयों को भी कार्यक्रम में विशेष स्थान दिया गया। विद्यार्थियों ने मूकाभिनय और नाटिकाओं के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दुष्प्रभाव और प्रौद्योगिकी के जिम्मेदार उपयोग जैसे महत्वपूर्ण संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। संगीत के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों ने वाद्ययंत्रों पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का संचालन बबीता, डॉ. अंजू सैनी, नीरू शर्मा और पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा किया गया। संवाद

#GeetaNiketanStudentsShowcaseTheirTalent #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: गीता निकेतनके विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा #GeetaNiketanStudentsShowcaseTheirTalent #VaranasiLiveNews