Ambala News: गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी गिरफ्तार
अंबाला। रूस में बैठकर गैंग चला रहे गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को अंबाला एसटीएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काबू कर लिया है। यह गैंग यमुनानगर के एक कार सेल-परचेज व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में था। पकड़े गए शूटरों से पूछताछ में करनाल के गांव धनौरा निवासी ममता रानी का नाम सामने आया था। करीब तीन महीने पहले ममता रानी पुलिस को चकमा देकर रूस भाग गई थी। बुधवार एसटीएफ की टीम ममता रानी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। वित्तीय मदद व लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवा रही थी : डीएसपी अमन ने बताया कि एसटीएफ अंबाला ने 15 मार्च को यमुनानगर के थाना छप्पर में संगठित अपराध धारा 111 और आर्म्स अमेंडमेंट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इस कार्रवाई के दौरान गैंग के तीन शूटरों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दबोचा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि यह गैंग यमुनानगर के एक कार सेल-परचेज व्यवसायी की हत्या करने की फिराक में था। इसी साजिश की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच टीम सीधे गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी तक पहुंची थी। जांच में सामने आया था कि ममता रानी ही गैंग को वित्तीय मदद व लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवा रही थी। संवाद
#GangsterSachin'sWifeMamtaRaniArrested. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:32 IST
Ambala News: गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी गिरफ्तार #GangsterSachin'sWifeMamtaRaniArrested. #VaranasiLiveNews
