Meerut News: द्रौपदी घाट पर मनाया गंगा उत्सव, दीपों से जगमगाया घाट

गंगा की अविरलता और स्वच्छता का लिया संकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मनसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। जिला गंगा समिति ने बुधवार को कस्बे के प्राचीन द्रौपदी घाट पर भव्य गंगा उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार मुख्य अतिथि रहे। उत्सव के दौरान गंगा की स्वच्छता और अविरलता का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत द्रौपदी घाट स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद चित्रकला, नारा और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने गंगा पर लघु नाटिका और नुक्कड़ नाटक सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों से लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण को सबकी जिम्मेदारी बताया। जिला गंगा समिति के जिला कार्यक्रम अधिकारी तुषार गुप्ता ने गंगा उत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने गंगा संरक्षण की विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों ने गंगा की अविरलता एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। शाम को घाट पर दीपोत्सव और भव्य गंगा आरती की गई, जिससे नजारा मनमोहक हो गया। गंगा उत्सव में आरती करते श्रद्धालु स्रोत संवाद गंगा उत्सव में आरती करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

#GangaUtsavCelebratedAtDraupadiGhat;TheGhatIlluminatedWithLamps #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: द्रौपदी घाट पर मनाया गंगा उत्सव, दीपों से जगमगाया घाट #GangaUtsavCelebratedAtDraupadiGhat;TheGhatIlluminatedWithLamps #VaranasiLiveNews