विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: रंगदारी और जान से मारने की धमकी भी, चार पर प्राथमिकी; जांच शुरू
विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर रामनगर क्षेत्र के गुलाब साहनी से एक लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर रामनगर थाने में शुक्रवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों पर धोखाधड़ी, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुलाब साहनी ने पुलिस को बताया कि पिछले साल मई में उनकी मुलाकात दिल्ली निवासी नितिन अरोरा से हुई थी। नितिन ने खुद को विदेश में नौकरी और कार्य वीजा दिलाने वाला एजेंट बताया। उसने विदेश भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित के अनुसार, तीन मई को दिल्ली में नितिन और उसके भाई अमित अरोरा ने एक साइबर दुकान से डिजिटल माध्यम से 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 18, 2026, 23:29 IST
विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी: रंगदारी और जान से मारने की धमकी भी, चार पर प्राथमिकी; जांच शुरू #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
