पिता की संपत्ति में फ्रॉड: बहन समेत तीन पर FIR दर्ज करने का आदेश, लीज डीड में खेल; दस्तावेजों की होगी जांच
पिता की संपत्ति को धोखे से लीज कराने और कथित कूटरचित दस्तावेज के आधार पर स्कूल का लाइसेंस लेने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने बहन समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। यह आदेश भेलूपुर के कश्मीरीगंज निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद कैंट पुलिस को दिया गया। शैलेंद्र कुमार वर्मा ने अपनी बहन सुषमा रतन, नील रतन और नंदा रतन के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके स्वर्गीय पिता जित्तूराम वर्मा के दो भवन और स्वर्गीय माता राजमनी वर्मा का एक भवन था। इन संपत्तियों के वारिस शैलेंद्र और उनकी बहन सुषमा रतन हैं।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 01, 2026, 00:27 IST
पिता की संपत्ति में फ्रॉड: बहन समेत तीन पर FIR दर्ज करने का आदेश, लीज डीड में खेल; दस्तावेजों की होगी जांच #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
