Delhi NCR News: धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरे बढ़े

नवंबर के अंतिम सप्ताह तक होगा संचालनअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 03309/03310 अब नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल सात से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन के मार्ग, समय और संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। धनबाद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन माधोसिंह में शाम 6:58 से 7:00 बजे और ज्ञानपुर रोड में 7:10 से 7:12 बजे तक रुकेगी। वापसी में ज्ञानपुर रोड पर रात 12:24 से 12:26 बजे तथा माधोसिंह में 12:55 से 12:57 बजे तक ठहराव होगा।

#FourAdditionalTripsAddedForTheDhanbad-DelhiSpecialTrain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरे बढ़े #FourAdditionalTripsAddedForTheDhanbad-DelhiSpecialTrain #VaranasiLiveNews