Delhi NCR News: मीर विहार की बैग फैक्टरी में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के मुबारकपुर डबास के मीर विहार इलाके में बुधवार दोपहर बैग बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, दोपहर 2:39 बजे जी-103, मीर विहार में शिव मंदिर के पास स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में तीन दमकल टैंकर, एक पानी का बड़ा टैंकर और एक छोटी दमकल टीम भेजी गई। आगे रास्ते में जाम के कारण दमकल की गाड़ियां फंस गईं। इसके बाद पीसीआर को सूचना दी गई और अतिरिक्त गाड़ियां रवाना की गईं। शाम 3:20 बजे तक कुल नौ दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। शाम 4:05 बजे आग पर काबू पा लिया गया और 5:10 बजे दमकल विभाग ने कार्रवाई समाप्त कर दी। 65 वर्ग गज में बनी तीन मंजिला इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर फैक्टरी चल रही थी। संवाद
#FireBreaksOutAtABagFactoryInMeerVihar;BroughtUnderControlInAnHourAndAHalf. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 16:18 IST
Delhi NCR News: मीर विहार की बैग फैक्टरी में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू #FireBreaksOutAtABagFactoryInMeerVihar;BroughtUnderControlInAnHourAndAHalf. #VaranasiLiveNews
