Una News: पनोह हादसे में कार चालक पर एफआईआर दर्ज

ऊना। जिला मुख्यालय के समीप पनोह में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजीव शर्मा निवासी पनोह, तहसील एवं जिला ऊना, स्वास्तिक वैष्णो ढाबा पनोह के बाहर सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक कार चालक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजीव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार कार चालक की पहचान पुरुषोत्तम चंद राणा निवासी जगनौली, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई। मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 00:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: पनोह हादसे में कार चालक पर एफआईआर दर्ज #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews