Ambala News: पथराव और कांच की बोतलें फेंकने वाले 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
अंबाला सिटी। शिवालिक कॉलोनी में एक महिला के घर को निशाना बनाया गया। पीड़ित महिला नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। जब वह 6 जून की सुबह अपने घर पहुंची, तो वहां का नज़ारा देखकर दंग रह गई। घर के बाहर कांच की टूटी बोतलें बिखरी थीं और छत का शीशा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त था।सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि 4-5 जून की मध्यरात्रि करीब 12:10 बजे दो मोटरसाइकिल और एक सफेद एक्टिवा पर सवार छह नकाबपोश युवक वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने घर पर पत्थरों और कांच की बोतलों से हमला किया। संवाद
#FIRRegisteredAgainst6PeopleForPeltingStonesAndThrowingGlassBottles #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 03:27 IST
Ambala News: पथराव और कांच की बोतलें फेंकने वाले 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज #FIRRegisteredAgainst6PeopleForPeltingStonesAndThrowingGlassBottles #VaranasiLiveNews
