Noida News: लिफ्ट रुकने पर जीएम, स्टेट मैनेजर समेत मेंटेनेंस स्टाफ पर प्राथमिकी

-एटीएस एल्योर सोसाइटी में बिजली कटौती के कारण लिफ्ट रुकने से फंस गए थे निवासी संवाद न्यूज एजेंसीरबूपुरा। एटीएस एल्योर सोसाइटी में बिजली कटौती के कारण लिफ्ट रुकने के मामले में सोसाइटी के जीएम पवन यादव, स्टेट मैनेजर जोगेंद्र चौधरी और मेंटेनेंस स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोसाइटी के निवासी ने रबूपुरा कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। निवासी प्रतीक सिंह ने बताया कि सोसाइटी के लोग हर महीने मेंटेनेंस देते हैं। बावजूद यहां हर दिन कई-कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतीक ने बताया कि 28 अप्रैल को अचानक बिजली कट हो गई और लिफ्ट बंद हो गई। वे काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे। जब उन्होंने सोसाइटी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

#FIRAgainstGM #StateManagerAndMaintenanceStaffForStoppingLift #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: लिफ्ट रुकने पर जीएम, स्टेट मैनेजर समेत मेंटेनेंस स्टाफ पर प्राथमिकी #FIRAgainstGM #StateManagerAndMaintenanceStaffForStoppingLift #VaranasiLiveNews