Solan: एफआईआई के अध्यक्ष का हिमाचल दौरा, दवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जैन ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उद्यमियों की समस्याओं को जाना और संभावित समाधानों पर चर्चा की। डॉ. जैन हिमाचल प्रदेश इकाई के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर ने की। डॉ. जैन ने कहा कि एक उद्यमी केवल अपने लिए नहीं जीता, बल्कि जोखिम उठाकर हजारों परिवारों को रोजगार प्रदान करता है। उद्योग क्षेत्र सर्वाधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। सही ढंग से कार्य करने पर उद्योग न केवल उत्पादन बढ़ाते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी रीढ़ की हड्डी साबित होते हैं। एफआईआई वर्तमान में विश्व के 66 से अधिक देशों और भारत के 25 राज्यों में सक्रिय है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देश का प्रमुख फार्मा हब बताते हुए दवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ फार्मा उद्यमी राजेश बंसल, डॉ. अशोक कुमार राणा, विचित्र सिंह पटियाल, सुनील, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. आरएस राणा उपस्थित रहे।

#CityStates #Shimla #Solan #FiiPresidentHimachalVisit #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Solan: एफआईआई के अध्यक्ष का हिमाचल दौरा, दवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर #CityStates #Shimla #Solan #FiiPresidentHimachalVisit #VaranasiLiveNews