कानपुर का फर्जी डीएम गिरफ्तार: युवती से हड़पे 26.50 लाख और सोने-चांदी के गहने, शादी का झांसा देकर किया था शोषण
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने फर्जी जिलाधिकारी बन यौन शोषण और लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी कई दिनों से तलाश थी। पुलिस उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी ने डीएम कानपुर का फर्जी नियुक्ति पत्र दिखा शादी का झांसा देकर युवती से 26.50 लाख रुपये और सोने व चांदी के गहने ले लिए थे। असलियत पता चलने पर युवती ने एफआईआर कराई थी। कल्याणपुर निवासी युवती ने 16 जनवरी को दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात चकेरी के नीतेश पांडेय से हुई थी। उसने स्वयं को सरकारी बैंक का फील्ड ऑफिसर बताकर दोस्ती की। उसके बाद शादी का प्रस्ताव रखा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उन्हें खुद का चयन एसडीएम के पद पर होने और फिर डीएम कानपुर के पद पर नियुक्ति होने की जानकारी दी।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 12:28 IST
कानपुर का फर्जी डीएम गिरफ्तार: युवती से हड़पे 26.50 लाख और सोने-चांदी के गहने, शादी का झांसा देकर किया था शोषण #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
