सत्संग का पाठ सभी को करना चाहिए : पवन कौशिक
झज्जर। पवन कौशिक ने कहा कि सत्संग आत्मा के लिए अमृत के समान है। वह सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में आयोजित 301वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सत्संग का पाठ सभी को करना चाहिए। इससे आत्मिक शांति भी मिलती है। मंदिर समिति के मनीष मेहता, आशीष चावला ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पवनकौशिक, देवेश शर्मा, हरीश अरोड़ा, चिमन लाल वर्मा, प्रिंस सेठी, बंटी मल्होत्रा, सुरेश गाबा, रमेश लखेरा, केवल अरोड़ा, दीपक धीमान, आनंद कुमार, उमा गुलाटी ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान भजन गायक मीनाक्षी वर्मा ने राम नाम के हीरे मोती, मैं बिखराऊं गली गली, हरीश अरोड़ा ने मुझे तुमने दाता बहुत कुछ किया है, तेरा शुक्रिया है, राजेंद्र वधवा कोई जब तुम्हारा सहारा ना हो फंसी नाव का कोई किनारा ना हो, योगेश रंजन ने मोरछड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा, ताराचंद भूटानी ने लेने आजा खाटू वाले, रिंगस के उस मोड़ पे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत राजकुमार चुघ की ओर से शिवम तनेजा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति रूपचंद अरोड़ा, उपप्रधान पदम खट्टर, मनोहर लाल, प्रदीप काठपालिया, अनिल छाबड़ा, अशोक सलूजा, वंशु वर्मा, विकास नरुला, प्रदीप गुलाटी, भवित वर्मा, निखिल सलूजा, जय प्रकाश व प्रदीप उपस्थित रहे।
#EveryoneShouldReadSatsang:PawanKaushik #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:53 IST
सत्संग का पाठ सभी को करना चाहिए : पवन कौशिक #EveryoneShouldReadSatsang:PawanKaushik #VaranasiLiveNews
