Sonipat News: रेलवे रोड पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक वन-वे ट्रैफिक, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
- रेलवे रोड पर सीवर पाइपलाइन दबाने का चल रहा काम, जाम न लगे इसलिए किया गया ट्रैफिक डायवर्टफोटो 34: सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर सीवर लाइन दबाने के कार्य चलते वन वे रोड से गुजरते वाहन। स्रोत: संवादसंवाद न्यूज एजेंसीगन्नौर। जीटी रोड से देवीलाल चौक तक सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे रोड पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक ट्रैफिक वन-वे होगी और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से मनाही है। सहायक पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह ने बताया कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुमड़ पुल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बादशाही रोड की तरफ और जीटी रोड की तरफ से आना जाना होगा। यदि भारी वाहन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इस रूट पर चलेंगे तो उनका चालान होना तय है।
#EntryOfHeavyVehiclesProhibited #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 02:57 IST
Sonipat News: रेलवे रोड पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक वन-वे ट्रैफिक, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक #EntryOfHeavyVehiclesProhibited #VaranasiLiveNews
