Kotdwar News: इमरजेंसी वार्ड का शौचालय दो माह से बंद, मरीज-तीमारदार परेशान

बेस अस्पताल में मरम्मत कार्य अधूरा, गंभीर मरीजों को हो रही दिक्कतकोटद्वार। बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का शौचालय पिछले दो माह से बंद पड़ा है। मरम्मत कार्य शुरू होने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि शौचालय के दरवाजे को रस्सी से बांधकर बंद रखा गया है।इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में करीब दो माह पहले मरम्मत कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम अधूरा पड़ा हुआ है। शौचालय बंद होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को वार्ड से दूर स्थित अन्य शौचालयों का उपयोग करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को हो रही है। तीमारदारों का कहना है कि कमजोर और गंभीर मरीजों को दूसरे शौचालय तक ले जाना मुश्किल हो रहा है। इससे मरीजों को असुविधा के साथ-साथ अतिरिक्त परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द से जल्द शौचालय की मरम्मत पूरी कराने की मांग की है।अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर मूलभूत सुविधाओं का लंबे समय तक बाधित रहना चिंता का विषय है। ऐसे में प्रशासन को इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।इमरजेंसी वार्ड में स्थित शौचालय की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। इस सप्ताह के अंत तक मरम्मत कार्य पूरा करा लिया जाएगा।-डॉ. विजय सिंह, प्रमुख अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार

#EmergencyWardToiletClosedForTwoMonths;PatientsAndAttendantsFacingInconvenience. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: इमरजेंसी वार्ड का शौचालय दो माह से बंद, मरीज-तीमारदार परेशान #EmergencyWardToiletClosedForTwoMonths;PatientsAndAttendantsFacingInconvenience. #VaranasiLiveNews