Una News: चिंतपूर्णी में आठ हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
अहोई अष्टमी के व्रत के चलते रविवार को सामान्य रही मंदिर में आवाजाही बिना लंबी कतारों के हुए माता रानी के दर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीचिंतपूर्णी (ऊना)। शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अहोई अष्टमी व्रत के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु घरों में ही पूजा-अर्चना और व्रत से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों में व्यस्त रहे। इसका असर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी दिखाई दिया।आमतौर पर रविवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगती हैं, जो कई बार पुराने बस स्टैंड तक पहुंच जाती हैं। हालांकि, इस रविवार को मंदिर परिसर और बाजार में सामान्य चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं को बिना लंबी कतारों में लगे आसानी से माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिला।पंजाब, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित माता के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए लंबी कतारें नहीं लगीं और श्रद्धालुओं ने आसानी से माता रानी के दर्शन किए। मां चिंतपूर्णी के दरबार मेंदर्शनकरनेकेलिएजुटेश्रद्धालु।संवाद
#EightThousandDevoteesPaidTheirRespectsAtChintpurni. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:28 IST
Una News: चिंतपूर्णी में आठ हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश #EightThousandDevoteesPaidTheirRespectsAtChintpurni. #VaranasiLiveNews
