राजस्थान में ईद-उल-फितर: अमन-चैन की दुआ, कई जगह काली पट्टी बांधकर जताया गया विरोध
ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को प्रदेशभर में मुस्लिम समुदाय ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पहले जरूरतमंदों में फितरा (ईद का सदका) भी बांटा गया। ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर हालांकि इस बार ईद के जश्न के बीच विरोध का स्वर भी देखने को मिला। जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाजअदा की। कई मस्जिदों पर काले झंडे भी लगाए गए। समुदाय के लोगों नेइस्राइलऔर अमेरिका के खिलाफ विरोध जताते हुए नए कपड़े नहीं पहने और घरों में बनने वाले पारंपरिक व्यंजन जैसे खीर और सेवइयां भी नहीं बनाई। ये भी पढ़ें:अजमेर दरगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ सुरक्षा के कड़े इंतजाम इधर, जयपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। ईदगाह, चौक जामा मस्जिद और चक शिया जामा मस्जिद सहित प्रमुख नमाजस्थलों के आसपास पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात रहे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगह फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नमाजसंपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #Eid-ul-fitr #Peace #Prosperity #Prayer #Fitra #ShiaProtest #BlackBand #BlackFlags #IsraelProtest #AmericaProtest #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:46 IST
राजस्थान में ईद-उल-फितर: अमन-चैन की दुआ, कई जगह काली पट्टी बांधकर जताया गया विरोध #CityStates #Jaipur #Rajasthan #Eid-ul-fitr #Peace #Prosperity #Prayer #Fitra #ShiaProtest #BlackBand #BlackFlags #IsraelProtest #AmericaProtest #VaranasiLiveNews
