Sonipat News: सफाई का टेंडर खत्म होने से सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। तीन दिन से सफाई का टेंडर खत्म होने के कारण नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जेबीएम कंपनी की ओर से तनख्वाह जारी नहीं करने के कारण कर्मियों ने दो दिन से घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया है। सड़कों पर भी कूड़े के ढेर लगने लगे है।कूड़ा उठान व सड़कों की सफाई नहीं होने के कारण निगम पार्षदों का दल शुक्रवार को निगम आयुक्त से मिलेगा। वहीं, निगम प्रशासन ने पक्के व पे-रोल पर लगे 200 कर्मियों को वार्डों से हटाकर मुख्य सड़कों की सफाई के लिए लगाया है।सफाई नहीं होने से प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कई स्थानों पर कूडेदान भी भर गए हैं। अब उनके आसपास कचरा फैलने लगा है। लोग नियमित सफाई की मांग कर रहे है लेकिन निगम प्रशासन की ओर से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए पार्षद राजेश मलिक व संजय बड़वासनी ने कर्मचारियों से बात की और उनसे कूड़ा उठाने के लिए आग्रह किया पर उन्होंने बताया कि जेबीएम कंपनी ने उन्हें पिछले माह का वेतन नहीं दिया है। ईएसआई व पीएफ भी नहीं काटा गया है। उनका कहना है कि इसके विरोध में वे धरने पर बैठे हैं। कंपनी की लापरवाही की वजह से शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। आम आदमी परेशान है और गाड़ियां भी पूरी नहीं हैं। मुश्किल से 70 गाड़ियां शहर में चल रही हैं। कई गाड़ियों की हालत खराब है। संजय बड़वासनी ने बताया कि सभी निगम पार्षद शुक्रवार को कमिश्नर से मिलकर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी की लापरवाही की वजह से समय पर कार्य नहीं हो रहा है। हर महीने हड़ताल हो रही है। कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि नई एजेंसी को कार्य आवंटित होने में कुछ समय लग सकता है। इस बीच सफाई व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए निगम ने मुख्यालय से वर्तमान ठेकेदार को दो माह के लिए कार्य जारी रखने की अनुमति मांगी है।वर्जनजेबीएम कंपनी की ओर से वेतन जारी नहीं करने से दो दिन से घर-घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है। सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। दूसरी ओर सफाई का टेंडर दो बार लगाया गया है। नई शर्ताें के आधार पर किसी ने टेंडर नहीं डाला है। शुक्रवार को पुरानी शर्तों के आधार पर टेंडर लगाकर काम शुरू कराया जाएगा। -राजीव जैन, मेयर, नगर निगम।वर्जन जल्द शॉर्ट टर्म का टेंडर लगाकर सफाई शुरू करवाई जाएगी। फिलहाल निगम की ओर से पक्के व पे रोल कर्मियों से सफाई कराई जा रही है। -साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम फोटो : सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर उठान न होने के कारण लगा कूड़े का ढेर। संवाद

#DueToTheEndOfTheCleaningTender #HeapsOfGarbageAreLyingOnTheRoads. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 20:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सफाई का टेंडर खत्म होने से सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर #DueToTheEndOfTheCleaningTender #HeapsOfGarbageAreLyingOnTheRoads. #VaranasiLiveNews