Kangra News: नशे में घर में किया हंगामा, बाद में मांगी माफी
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत बंडबिहार क्षेत्र में शराब के नशे में घर में लड़ाई-झगड़ा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर बंडबिहार के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका बेटा नशे की हालत में घर में हंगामा कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटे ने अपने माता-पिता से लिखित रूप में माफी मांग ली और भविष्य में ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायतकर्ता ने मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया है। संवाद
#KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 00:10 IST
Kangra News: नशे में घर में किया हंगामा, बाद में मांगी माफी #KangraNewsHpNews #VaranasiLiveNews
