Kotdwar News: डॉ. गौरव जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि

कोटद्वार। दुर्गापुरी निवासी समाजसेवी डॉ. गौरव जोशी ने पंडित मदन मोहन मालवीय के शैक्षिक विचारों का नई शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में अध्ययन कर हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय, पोखड़ा से पीएचडी की उपाधि अर्जित की। डॉ. गौरव जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पत्नी और गुरुजनों के सहयोग को दिया। उन्होंने अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. एससी पचौरी, डॉ. एमके वर्मा, पीएचडी डीन शैलेश और गाइड डॉ. सारिका गोयल का आभार व्यक्त किया। वहीं, ज्ञान सरोज अकादमी के संचालक धर्मेश खंतवाल ने डॉ. गौरव जोशी को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर बधाई दी।

#Dr.GauravJoshiReceivedPhDDegree #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: डॉ. गौरव जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि #Dr.GauravJoshiReceivedPhDDegree #VaranasiLiveNews