देहरादून क्राइम: एक लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति-सास और ननद नामजद

ननद की शादी के लिए एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उसकी जान चली गई। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब उसके पति, सास और ननद को दहेज हत्या के आरोप में नामजद किया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगरा के अछनेरा क्षेत्र के साधन निवासी महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी रचना की शादी 22 अप्रैल 2024 को देहरादून निवासी संजय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। एक बार प्रेस से उसका हाथ तक जला दिया गया था। महेश के अनुसार, 25 अगस्त को रक्षाबंधन पर रचना मायके आई थी। ससुराल लौटने के बाद उसने फोन पर बताया कि पति संजय अपनी बहन पूजा की शादी के लिए एक लाख रुपये मांग रहा है। पिता ने आर्थिक असमर्थता जताई तो आरोप है कि पति, सास नीतू देवी और ननद पूजा ने रचना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये भी पढे़ंबदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत हुआ नजारा, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन महेश ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच पुलिस ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। वह देहरादून पहुंचे तो इससे पहले ही बेटी का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था। पिता ने बेटी की मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि पुलिस ने एक नवंबर की रात पति संजय, सास नीतू देवी और ननद पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

#CityStates #Crime #Dehradun #Uttarakhand #DowryDeathCase #DehradunNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देहरादून क्राइम: एक लाख रुपये के दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति-सास और ननद नामजद #CityStates #Crime #Dehradun #Uttarakhand #DowryDeathCase #DehradunNews #VaranasiLiveNews