UP News: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में घेरकर सिर में मारी गोली

बरेली के संजयनगर में सोमवार रात को काम निपटाकर घर लौट रहे डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। अर्जुन मौर्य राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के पदाधिकारी भी थे। गोसाईं गौटिया निवासी अर्जुन मौर्य डेलापीर स्थित एक बरातघर में डीजे का काम करता था। परिवार के मुताबिक, वह कार्यक्रम खत्म होने पर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस अफसर परिजनों से मिले। देर रात तक घटनास्थल और जिला अस्पताल में लोग जुटे रहे। परिजनों के अनुसार, इकलौता बेटा अर्जुन परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। पिता राकेश मौर्य बार-बार यही कह रहे थे कि उनका जवान बेटा उनसे छीन लिया गया।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Murder #Crime #Police #ManMurdered #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 06:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में घेरकर सिर में मारी गोली #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Murder #Crime #Police #ManMurdered #VaranasiLiveNews