Sonipat News: जिलास्तरीय कुश्ती स्पर्धा में पहलवान की उम्र पर विवाद

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। गांव राठधाना में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में विवाद सामने आया है। यह विवाद अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले के दौरान उम्र और दस्तावेज को लेकर उठा। एक पहलवान के परिजनों और कोच ने प्रतिद्वंद्वी की आयु निर्धारित सीमा से अधिक होने का आरोप लगाया।पहलवान जया के परिजनों और कोच ने विनीता के आयु प्रमाण पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि विनीता निर्धारित आयु वर्ग से अधिक उम्र की है। जया के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। वहीं, पहलवान विनीता के परिजनों ने आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि विनीता के सभी दस्तावेज सही हैं और वह सही आयु वर्ग में हिस्सा ले रही है। उन्होंने विभाग से निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। डीपीई जगमोहन ने बताया कि आपत्ति मिली है और दस्तावेज की जांच होगी। उन्होंने सबूत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलेप्रतियोगिता में विभिन्न भारवर्गों के मुकाबले भी कराए गए। एईओ रामबीर सरोहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विजेता पहलवान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस दौरान डीपी मोहन, मंजीत, दीपक, कोच राजेश सरोहा, पीटीआई सुदेश, डीपी संजीत और नरेश सहित अन्य खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।स्वर्ण पदक विजेताअंडर-14 बालिका वर्ग में ज्योति (30 किलोग्राम), तनिष्का (33 किलोग्राम), वंशु (36 किलोग्राम), संध्या (39 किलोग्राम), वैदिका (42 किलोग्राम), मीनाक्षी (46 किलोग्राम), मानवी (50 किलोग्राम), साक्षी (54 किलोग्राम) और जिया (62 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालिका वर्ग में मुक्ता ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में दीपिका (57 किलोग्राम) और ओजल (68 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। फोटो :: सोनीपत के गांव राठधना में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी को गि फोटो :: सोनीपत के गांव राठधना में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी को गि

#DisputeOverWrestler'sAgeAtDistrict-levelWrestlingCompetition #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 20:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जिलास्तरीय कुश्ती स्पर्धा में पहलवान की उम्र पर विवाद #DisputeOverWrestler'sAgeAtDistrict-levelWrestlingCompetition #VaranasiLiveNews