हाथरस जिला अस्पताल: सुविधा आधी और आफत है पूरी, एक रुपये में डायलिसिस पर डॉक्टर नहीं

हाथरस जिला अस्पताल परिसर में 10 अगस्त 2022 से निजी संस्था के सहयोग से डायलिसिस यूनिट चल रही है। यहां मरीजों की डायलिसिस महज एक रुपये के पर्चे पर हो जाती है। हालांकि, अस्पताल में एक भी गुर्दा रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। आधी अधूरी सुविधा से मरीज परेशान हैं। बीमारी के उपचार और डॉक्टर की सलाह के लिए मरीजों को आगरा या अलीगढ़ जाना पड़ता है। सर्जन न होने के कारण डायलिसिस से पहले कैनुलेशन की प्रक्रिया भी बाहर ही करानी पड़ती है। मरीजों को केवल मशीन से खून साफ कराने की सुविधा मिल पाती है। बीते चार वर्षों में यूनिट में पंजीकृत 1600 से अधिक मरीजों की कुल 28,800 डायलिसिस की जा चुकी हैं। चार साल में 60 मरीज जिंदगी की जंग हार गए। बीते दो महीनों में ही चार मरीजों की मौत हुई, जिनमें एक 22 साल का नवयुवक था। हालत बिगड़ने पर परिजन मरीजों को दूसरे जिलों में ले जाते हैं, पर कई बार रास्ते में ही उनकी सांसें थम जाती हैं। जनवरी से अब तक कुल 5,848 डायलिसिस की जा चुकी हैं। हाथरस जिला अस्पताल में केवल डायलिसिस की सुविधा है। नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा चुका है। डायलिसिस यूनिट से लोगों को काफी राहत मिल रही है। यूनिट के बेड बढ़ाने के लिए विचार किया जा रहा है, जिससे और मरीजों को लाभ मिल सके। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस

#CityStates #Hathras #HathrasNews #DialysisUnit #DistrictHospitalHathras #HealthNews #UpHealth #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 10:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाथरस जिला अस्पताल: सुविधा आधी और आफत है पूरी, एक रुपये में डायलिसिस पर डॉक्टर नहीं #CityStates #Hathras #HathrasNews #DialysisUnit #DistrictHospitalHathras #HealthNews #UpHealth #VaranasiLiveNews