Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग

रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था के आजीवन सदस्यों ने डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की पुनर्नियुक्ति पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मंगलवार को संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को हटाने की मांग की। उन्होंने उप जिलाधिकारी आशीष कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान रामकरण अत्री और पूर्व महासचिव कृष्ण कौशिक ने बताया कि प्राचार्य की पुनर्नियुक्ति नियमों के विरुद्ध की गई। जनवरी 2020 में भी उनकी नियुक्ति पर सवाल उठे थे। वह बैकडोर से हुई थी और भर्ती प्रक्रिया के किसी नियम का पालन नहीं किया गया। कृष्ण कौशिक ने कहा कि पुनर्नियुक्त प्राचार्य को डीडी-डीडीओ पावर व प्रशासनिक अधिकार देना भी नियमों के खिलाफ है। रामकरण अत्री ने कार्यकाल के बिलों की जांच की मांग की। इस मामले में कॉलेज प्राचार्य का कोई पक्ष नहीं मिला। संवाद

#DemandToRemoveThePrincipalOfGaurBrahminDegreeCollege #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 04:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग #DemandToRemoveThePrincipalOfGaurBrahminDegreeCollege #VaranasiLiveNews