Sonipat News: शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, 22 जून को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने एसआईआर (गहन पुनः निरीक्षण) कार्य में लगे शिक्षकों और कर्मचारियों पर बनाए जा रहे दबाव का विरोध करते हुए 22 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ के जिला प्रधान नरेंद्र चहल, जिला सचिव दिनेश छिक्कारा, राज्य सचिव जोगिंदर सिंह, कैशियर रोहतास गंगाना, सोनीपत खंड के ऋषिकेश, सुरेंद्र पाल और प्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने संयुक्त बयान दिया है। संघ नेताओं ने कहा कि एसआईआर अभियान के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी स्कूलों से बाहर लगी हुई है। इससे कई स्कूल लगभग खाली हो गए हैं और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गणना प्रपत्र भरने के लिए एक माह का समय निर्धारित है लेकिन अधिकारियों की ओर से चार-पांच दिन में ही प्रपत्र वितरित करने के लक्ष्य दिए जा रहे हैं और दिन में दो बार रिपोर्ट मांगी जा रही है। नेताओं का कहना है कि अधिकांश मतदाता स्वयं प्रपत्र सही ढंग से नहीं भर सकते इसलिए यह जिम्मेदारी बीएलओ को निभानी पड़ रही है। बिना तकनीकी सहायता और अतिरिक्त कर्मचारियों के यह कार्य करना बेहद कठिन है। उन्होंने मांग की है कि एसआईआर कार्य की समय सीमा बढ़ाई जाए और इसके लिए बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति की जाए ताकि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव कम किया जा सके।

#DemandToExemptTeachersFromNon-academicDuties;ProtestToBeHeldAtDistrictHeadquartersOnJune22. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग, 22 जून को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन #DemandToExemptTeachersFromNon-academicDuties;ProtestToBeHeldAtDistrictHeadquartersOnJune22. #VaranasiLiveNews