Meerut News: दीपक सिद्धू के शतक से पावर हिटर्स की 97 रन से जीत

मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को पावर हिटर्स और व्हाइट पैंथर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें पावर हिटर्स की टीम ने दीपक सिद्धू के शतक के चलते शानदार जीत प्राप्त की। पावर हिटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसमें दीपक सिद्धू ने 42 गेंद में 106 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। मोहित ने भी 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विनीत ने 2 और प्रिंस ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाईट पैंथर की टीम 9.1 ओवर में 64 रन ही बना सकी। इसमें हिमांशु ने 15 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीपक ने तीन, सोनू ने 2, मोहित ने भी एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, विपुल, हर्षित आदि मौजूद रहे।

#DeepakSidhu'sCenturyPowersPowerHittersTo97-runWin #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 18, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: दीपक सिद्धू के शतक से पावर हिटर्स की 97 रन से जीत #DeepakSidhu'sCenturyPowersPowerHittersTo97-runWin #VaranasiLiveNews