Una News: अंब अस्पताल में जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन जांच, 50 पंचायतों को मिलेगी राहत
खास खबरमशीन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजासीटी स्कैन के लिए ऊना और निजी लैब के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्करसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। नागरिक अस्पताल अंब में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने की उम्मीद जगी है। अस्पताल में मशीन स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मशीन स्थापित करने की आगामी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस सुविधा के शुरू होने से अंब क्षेत्र की करीब 50 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। नागरिक अस्पताल अंब मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है। सरकार की ओर से इन संस्थानों में मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अंब अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई है। मशीन स्थापित होने के बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में चिकित्सकों की ओर से मरीजों को सीटी स्कैन करवाने की सलाह दिए जाने पर उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते हैं। कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पताल तक ले जाने में भी परेशानी होती है। अंब अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से न केवल अंब बल्कि आसपास की करीब 50 पंचायतों के मरीजों को राहत मिलेगी। विशेषकर सड़क हादसों, सिर में चोट और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़े मामलों में सीटी स्कैन की जांच स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से उपचार में सहूलियत होगी। मरीजों को जांच के लिए ऊना या निजी लैब तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोटनागरिक अस्पताल अंब में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगामी कार्रवाई पूरी की जाएगी। -डॉ. राहुल कतना, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब
#CTScanServicesToBeginSoonAtAmbHospital;50PanchayatsToBenefit #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 17:17 IST
Una News: अंब अस्पताल में जल्द शुरू होगी सीटी स्कैन जांच, 50 पंचायतों को मिलेगी राहत #CTScanServicesToBeginSoonAtAmbHospital;50PanchayatsToBenefit #VaranasiLiveNews
