Sonipat News: महाविद्यालय में महिला परामर्श प्रकोष्ठ ने दिया प्रशिक्षण

फोटो 01: सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्राएं व प्राध्यापक। स्रोत: महाविद्यालयसंवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-12 में शुक्रवार को महिला परामर्श प्रकोष्ठ का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम) के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. कृतिका ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करना प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. अमिता ने समन्वय किया।

#CounselingCellAtTheCollegeProvidedTraining #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: महाविद्यालय में महिला परामर्श प्रकोष्ठ ने दिया प्रशिक्षण #CounselingCellAtTheCollegeProvidedTraining #VaranasiLiveNews