नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत से मेयर पद के उम्मीदवार किए घोषित, इनके नाम पर लगी मुहर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव को लेकर फैसला लेते हुए अंबाला और सोनीपत के मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार सामाजिक संतुलन और स्थानीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है। अंबाला में महिला उम्मीदवार, सोनीपत में अनुभवी चेहरा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला नगर निगम, जो बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां से कुलविंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, सोनीपत नगर निगम (सामान्य श्रेणी) से जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को टिकट दिया गया है। उन्होंने बताया कि कमल दीवान एक मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवराज दीवान क्षेत्र में लोकप्रिय नेता रहे हैं।
#CityStates #Haryana #Chandigarh #Chandigarh-haryana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:20 IST
नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत से मेयर पद के उम्मीदवार किए घोषित, इनके नाम पर लगी मुहर #CityStates #Haryana #Chandigarh #Chandigarh-haryana #VaranasiLiveNews
